सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला उसका बाजार थाना क्षेत्र के परसाशुकरुल्लाह गांव का है, जहाँ चोरों ने एक ग्राम प्रधान के घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात चोरों ने ग्राम प्रधान के घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया. चोरी की गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है. इस घटना ने गाँव वालों को दहशत में डाल दिया है।

एक तरफ जहाँ डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक कुमार महाजन लगातार लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिले में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैंउसका थाना क्षेत्र में पिछले एक महीने में यह पाँचवीं चोरी की घटना है, जिससे ग्रामीणों में खासा गुस्सा और डर है।
घटना की सूचना मिलते ही उसका बाजार पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा, लेकिन ग्रामीणों का मानना है कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होगी, ऐसी घटनाएँ होती रहेंगी।
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है. राज्य सरकार ने बुधवार को सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है pic.twitter.com/tRkNMMmOHS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 18, 2025





















