महराजगंज
महराजगंज जनपद बृजमनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर टोला मोहनजोद में चोरों ने एक घर में घुसकर महिला को बंधक बनाया और लाखों के जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए

महराजगंज जनपद बृजमनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर टोला मोहनजोद में चोरों ने एक घर में घुसकर महिला को बंधक बनाया और लाखों के जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
पूरी घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार बताते चले की बीती रात, गांव के शिब्बन लाल चौरसिया की पत्नी रीता अपने बच्चों के साथ घर के अंदर सो रही थीं. उनके पति और अन्य सदस्य दिल्ली में रहते हैं. रात करीब 1 बजे, चार चोरों ने शटर गेट का ताला तोड़कर घर में घुसपैठ की. आहट सुनकर रीता की नींद खुल गई, तभी चोरों ने उनकी गर्दन पर चाकू रखकर धमकाया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी. डर के मारे रीता ने शोर नहीं मचाया.
चोरों ने घर में रखा 45,000 रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवरात एक बैग में भर लिए. इस दौरान, उन्होंने रीता के साथ बदतमीजी भी की और फिर मौके से फरार हो गए.
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्य प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़िता और ग्रामीणों से पूछताछ कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा, “प्रथम दृष्टया यह घटना पूरी तरह मनगढ़ंत लग रही है।जांच कराई जाएगी और अगर आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है. राज्य सरकार ने बुधवार को सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है pic.twitter.com/tRkNMMmOHS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 18, 2025





















