बुलंदशहर: पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी की गला रेतकर हत्या

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के जाहिदपुर कला गाँव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी की रहस्यमय तरीके से हत्या कर दी गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के जाहिदपुर कला गाँव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी की रहस्यमय तरीके से हत्या कर दी गई है। उनका खून से लथपथ शव उनके घर के बिस्तर पर मिला है।

विनोद चौधरी की फाइल फोटो
विनोद चौधरी की फाइल फोटो

हत्या से पहले पार्टी का शक

पुलिस को शुरुआती जाँच में घर से शराब की खाली बोतलें और गिलास मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले आरोपी मृतक के साथ मौजूद थे।

पुलिस ने गठित की 5 टीमें

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारी मौके पर पहुँचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के लिए 5 विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जाँच कर रही है, जिसमें पुरानी रंजिश और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता भी शामिल है।

 

Voice Of News 24