महराजगंज:नाले में डूबने से नौ साल के बच्चे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महराजगंज

महराजगंज जिले के नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर 11 में आज शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर 11 में आज शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक नौ वर्षीय बच्चे अजय की नाले में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की अजय अपने दोस्तों के साथ कुईया उर्फ महेशपुर और धरमपुर के बीच बने पुल पर गया था। खेलते-खेलते नाले के किनारे उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। साथ मौजूद बच्चों ने मदद के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अजय को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर चौक पुलिस और लेखपाल सुनील कन्नौजिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि लेखपाल ने घटना की रिपोर्ट तहसील में दर्ज कराई है।

छह साल में दूसरा बेटा खोया

यह परिवार के लिए एक और बड़ा सदमा है, क्योंकि छह साल पहले अजय के बड़े भाई की भी एक ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो चुकी थी। अब परिवार में सिर्फ चार साल की बहन रूबी और छह महीने का भाई श्याम ही बचे हैं। अजय के पिता अमर, माता सुभावती और दादी चंपा का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.