केएमसी मेडिकल कॉलेज द्वारा विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के उपलक्ष में तीन दिवसीय निशुल्क फिजियोथैरेपी कैंप का आयोजन

महराजगंज

महराजगंज जनपद विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए एक निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए एक निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस शिविर का आयोजन केएमसी मेडिकल कॉलेज द्वारा विभिन्न स्थानों पर किया गया था, जिसका अंतिम दिन पुलिस लाइन में हुआ।

जवानों को मिली राहत

शिविर में 156 जवानों को फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द से राहत पाने के उपाय बताए गए। शिविर का शुभारंभ पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक मनोज कुमार ने किया।

केएमसी मेडिकल कॉलेज के फिजियोथेरेपी विभाग के अध्यक्ष डॉ. धनंजय कुशवाहा ने जवानों को सही तरीके से बैठने, सोने और एक्सरसाइज करने के सही तरीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कमर, घुटनों और शरीर के अन्य हिस्सों के दर्द से निपटने के लिए फिजियोथेरेपी के लाभों को साझा किया। शिविर में यह देखा गया कि पुलिसकर्मियों में कंधे की जकड़न और घुटनों के दर्द की समस्या आम है।

केएमसी मेडिकल कॉलेज की पहल

इस शिविर में केएमसी के फिजियोथेरेपी विभाग की डॉ. रेणु, डॉ. अंजलि सिंह और छात्र-छात्राएं किरन, इमर्शन और राकेश ने भी सहयोग किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

शिविर में भाग लेने वाले सभी पुलिसकर्मियों ने इस पहल की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि शिविर में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को 8 सितंबर को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के हाथों सम्मानित किया जाएगा।

 

Voice Of News 24