मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर जनपद बुढ़ाना पुलिस ने गौकशी करने वाले एक गिरोह पर शिकंजा कसते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर जनपद बुढ़ाना पुलिस ने गौकशी करने वाले एक गिरोह पर शिकंजा कसते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी रसूलपुर दभेड़ी मार्ग पर एक दबिश के दौरान की गई।
भारी मात्रा में मांस और उपकरण बरामद
जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में गौमांस, गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। बरामद की गई सामग्री में करीब 50 किलो गौमांस भी शामिल है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में लिप्त थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नूर, शकील, जाहिद, परवेज, मुन्ना और वाजिद के रूप में हुई है।
सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि इस कार्रवाई से अवैध गौकशी पर लगाम लगेगी।
‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान से होगी सुरक्षा, CM योगी बोले- ‘हर व्यक्ति की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी’https://t.co/KjmHhbAIsI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 6, 2025























