सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने प्रशासनिक क्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने प्रशासनिक क्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने चार थानों के प्रभारी सहित कुल 8 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है।
एसपी ने बताया कि यह फेरबदल पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त रखने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। तबादलों के जरिए पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, ताकि वे अपनी तैनाती वाली जगह पर और बेहतर तरीके से काम कर सकें।
एसपी कार्यालय द्वारा जारी की गई तबादला सूची में चार थाना प्रभारियों का नाम शामिल है, जिनकी तैनाती अलग-अलग जगहों पर की गई है।
सिद्धार्थनगर: कानून व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस अधीक्षक ने किया 8 पुलिसकर्मियों का तबादला,चार थानों के प्रभारी बदले गए pic.twitter.com/fRP3JSpzUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 6, 2025























