सिद्धार्थनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव,तीन माह पहले हुई थी शादी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के ढेबरूवा थाना क्षेत्र के झीगहा गांव में एक 22 वर्षीय विवाहिता लक्ष्मी का शव उसके घर में फंदे से लटकता हुआ मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के ढेबरूवा थाना क्षेत्र के झीगहा गांव में एक 22 वर्षीय विवाहिता लक्ष्मी का शव उसके घर में फंदे से लटकता हुआ मिला। लक्ष्मी की शादी इसी साल 3 मई 2025 को विनोद से हुई थी। घटना के बाद, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

 

‘आत्महत्या नहीं, हत्या है’

मृतका के पिता जैसराम, चाचा शेषराम और बड़े पिता सहदराम ने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले लक्ष्मी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी जब भी मायके आती थी, तो वह पति विनोद और परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न की शिकायत करती थी।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी पवीन प्रकाश ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर पति विनोद और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। क्षेत्राधिकारी ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.