बलरामपुर: वीसी संचालक विकास पांडेय की मौत मामले में जांच तेज,पुलिस को मिले कई अहम सुराग

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) संचालक विकास पांडेय की मौत के मामले में पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद में वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) संचालक विकास पांडेय की मौत के मामले में पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। विकास का शव हाल ही में राप्ती नदी में बहता हुआ मिला था।

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि मृतक विकास पांडेय के शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

 

जांच में मिले अहम सुराग

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक का कुछ महिलाओं से संपर्क था। इसके साथ ही पुलिस जमीन और पैसों के लेन-देन से जुड़े विवादों की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस परिवार से जुड़े कोण से भी मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

विकास पांडेय 20 अगस्त को लापता हो गए थे, जिसके बाद उनके भाई ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एएसपी विशाल पांडेय ने आश्वासन दिया है कि इस मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

 

Voice Of News 24