सिद्धार्थनगर: बिजली के खंभे से करंट लगने से युवक की मौत,परिवार में छाया मातम

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ जहाँ बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ जहाँ बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार और पूरे गाँव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह घटना शाम करीब 7:30 बजे संवाडांड पंचायत के पिपरा गाँव में हुई। गाँव के मुकेश गौड़ (उम्र 30 वर्ष) अपनी छत पर टपकते पानी को रोकने के लिए प्लास्टिक की पन्नी डाल रहे थे। काम खत्म करने के बाद, जब वे सीढ़ी से नीचे आ रहे थे, तभी घर के पास लगे बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गए।

घटनास्थल पर ही मुकेश की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।घटने की सूचना मिलते खेसरहा थाना के थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस पूरे मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.