महराजगंज: धानी बाजार में गंदगी को लेकर समाजसेवी अशोक साहनी ने एसडीएम को ज्ञापन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के धानी बाजार में फैली गंदगी और जलभराव से परेशान होकर, समाजसेवी अशोक साहनी ने आज एसडीएम शैलेन्द्र गौतम को ज्ञापन सौंपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के धानी बाजार में फैली गंदगी और जलभराव से परेशान होकर, समाजसेवी अशोक साहनी ने आज एसडीएम शैलेन्द्र गौतम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो लोग आंदोलन करेंगे।

साहनी ने बताया कि बाजार के मुख्य चौराहे और काली मंदिर के पास कचरे का ढेर लगा है, जिससे आने-जाने वाले और श्रद्धालु परेशान हैं। नालियाँ जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।

उन्होंने नियमित सफाई कर्मी तैनात करने और कचरा निस्तारण की स्थायी व्यवस्था की मांग की। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि इस मामले पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और बाजार की सफाई व्यवस्था जल्द दुरुस्त कराई जाएगी।

 

Voice Of News 24