बुलंदशहर: नलकूप मोटर चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के पुलिस ने मोटर चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बुलंदशहर जनपद के पुलिस ने मोटर चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग दिन में रेकी करने के बाद रात को नलकूपों से मोटर चुराकर उनका तांबा बेच देते थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चांद मोहम्मद, सईद और कबाड़ी रिजवान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, चांद मोहम्मद और सईद नलकूपों से मोटर चुराते थे और फिर उसका तांबा निकालकर कबाड़ी रिजवान को बेचते थे।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से 21 किलोग्राम तांबे का तार, एक ट्यूबवेल का कवर, 35 हजार रुपये की नकदी, 3 अवैध चाकू, एक बाइक और चोरी के औजार बरामद किए गए हैं।पुलिस का दावा है कि इस गिरोह के पकड़े जाने से क्षेत्र में हो रही मोटर चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.