महराजगंज: महाव नाला टूटने से बरगदवा में बाढ़ का खतरा,SDM-तहसीलदार मौके पर पहुँचे ,लिया स्थिति का जायजा

महराजगंज

महराजगंज जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इसी का परिणाम है कि बरगदवा थाना क्षेत्र के हरखपुरा के पास महाव नाला टूट गया, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की सूचना मिलते ही एसडीएम और तहसीलदार तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और युद्धस्तर पर मरम्मत का काम शुरू कराया है। अधिकारियों ने नाले के आसपास के ग्रामीणों को भी सचेत कर दिया है और उनसे सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

गौरतलब है कि हर साल बरसात में महाव नाले का तटबंध टूट जाता है, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं और कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाले की मरम्मत पर हर साल लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी इसकी स्थिति नहीं सुधर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.