महराजगंज में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की फसल को मिला जीवनदान

महराजगंज

महराजगंज जनपद में कई दिनों के सूखे के बाद आज सुबह से महराजगंज में घनघोर बादलों के बीच जोरदार बारिश हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में कई दिनों के सूखे के बाद आज सुबह से महराजगंज में घनघोर बादलों के बीच जोरदार बारिश हुई। यह बारिश जिले के किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि इसने लंबे समय से सूखे की मार झेल रही धान की फसल में नई जान फूंक दी है।

इस क्षेत्र के अधिकांश किसान अपनी आजीविका के लिए धान की खेती पर निर्भर हैं। पिछले कुछ समय से पानी की कमी के कारण खेत सूखने लगे थे और धान के पौधे मुरझा रहे थे, जिससे फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया था।

आज की बारिश ने किसानों की इन चिंताओं को दूर कर दिया है। खेतों में पर्याप्त पानी भरने से अब फसल की बेहतर बढ़वार की उम्मीद जगी है। किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिए इस समय की बारिश बेहद महत्वपूर्ण है।इस बारिश ने गाँव में एक नई उम्मीद जगाई है, जिससे किसानों को अब अच्छी पैदावार की आस है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.