पीलीभीत: अंधविश्वास में गई जान, हाईटेंशन लाइन से झुलसे ग्रामीण को मिट्टी में दबाया रखा

पीलीभीत

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से झुलसे एक ग्रामीण को बचाने के लिए अंधविश्वास का सहारा लेना भारी पड़ गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से झुलसे एक ग्रामीण को बचाने के लिए अंधविश्वास का सहारा लेना भारी पड़ गया। परिजन और ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की बजाय, जिंदा ही मिट्टी में दबा दिया। जब हालत बिगड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना घुंघचाई थाना क्षेत्र के लुकटीहाई गांव की है।

गाँव के रहने वाले एक ग्रामीण को अपने घर के पास बांस काटने के दौरान हाईटेंशन लाइन से करंट लग गया। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया।

घटना के बाद, परिजनों और ग्रामीणों ने उसे अस्पताल ले जाने की बजाय, अंधविश्वास के चलते गड्ढा खोदकर उसमें दबा दिया। उनका मानना था कि मिट्टी में दबाने से करंट का असर खत्म हो जाएगा। जब काफी देर बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अंधविश्वास और लापरवाही कितनी खतरनाक हो सकती है।

 

Voice Of News 24