जयपुर: बारिश के बीच घाट की गूणी में खुदाई से लगा जाम, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

जयपुर

जयपुर संभाग के घाट की गूणी में बारिश के बीच चल रहे खुदाई के काम ने ट्रैफिक की समस्या को और बढ़ा दिया है। ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जयपुर संभाग के घाट की गूणी में बारिश के बीच चल रहे खुदाई के काम ने ट्रैफिक की समस्या को और बढ़ा दिया है। जलदाय विभाग द्वारा पेयजल लाइन डालने के लिए सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

घाट की गूणी में ट्रांसपोर्ट नगर से खानिया बावड़ी तक पेयजल लाइन बिछाई जा रही है। पिछले 8-10 दिनों से सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे बड़े-बड़े सीमेंट के पत्थर और गड्ढे बन गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मॉनसून में घाट की गूणी में पानी का बहाव तेज होता है। ऐसे में रात के समय ये गड्ढे और पत्थर दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। सबसे ज्यादा समस्या विद्यानगर के बाग से सिसोदिया रानी के बाग तक हो रही है, जहाँ सड़क पर कोई डिवाइडर भी नहीं है।

इस संबंध में जलदाय विभाग, ब्रह्मपुरी के अधिशासी अभियंता जय शिव कटारा ने बताया कि जेडीए की अनुमति के बाद 8 जून से काम शुरू किया गया था। ट्रैफिक जाम की सूचना मिलने पर शुक्रवार को काम बंद करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब जिला प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद ही काम दोबारा शुरू किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.