महराजगंज: दिल दहला देने वाला हादसा, करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत,गांव में शोक की लहर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के सुकरहर गांव में शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के सुकरहर गांव में शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ करंट लगने से पिता और पुत्र दोनों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार बताते यह दुखद घटना सुबह करीब 6 बजे हुई। गाँव के श्रीकांत यादव (60) हैंडपंप पर मोटर चालू कर नहा रहे थे, तभी वे अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। पिता को तड़पता देखकर उनका 25 वर्षीय बेटा संतोष यादव उन्हें बचाने दौड़ा, लेकिन हैंडपंप के पास पानी में करंट उतरने के कारण वह भी इसकी चपेट में आ गया।

इस दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तुरंत एंबुलेंस से निचलौल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

दोनों की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और चीख-पुकार शुरू हो गई। यह सोचकर हर किसी का मन दुखी है कि आज एक ही घर से दो अर्थियाँ उठेंगी। थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24