महराजगंज :ठूठीबारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई पिकअप पर लदी 45 बोरी यूरिया के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद में अवैध यूरिया तस्करी पर लगाम लगाने के लिए ठूठीबारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में अवैध यूरिया तस्करी पर लगाम लगाने के लिए ठूठीबारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 45 बोरी यूरिया खाद बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन से भरवलिया एसएसबी रोड के रास्ते नेपाल में यूरिया खाद की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल मनीष कुमार, कांस्टेबल रामजनम यादव और बलवंत यादव ने घेराबंदी करके पिकअप को रोक लिया।

जांच में वाहन से 28 बोरी कृभको यूरिया, 14 बोरी मैट्रिक्स यूरिया और 3 बोरी हर्ल यूरिया, कुल मिलाकर 45 बोरी यूरिया बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नन्हे गौड़, राजन साहनी और सुभानअल्ला के रूप में हुई है। प्रभारी कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ कस्टम एक्ट की धारा 110 के तहत कार्रवाई की गई है और उन्हें कस्टम कार्यालय ठूठीबारी को सौंप दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.