महराजगंज
महराजगंज जनपद के सिसवा विकास खंड की ग्रामसभा शेषपुर के चमरबोरवा टोला में आज मंगलवार शाम एक दुखद घटना सामने आई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सिसवा विकास खंड की ग्रामसभा शेषपुर के चमरबोरवा टोला में आज मंगलवार शाम एक दुखद घटना सामने आई। यहां 36 वर्षीय मुनिता देवी को उनके घर में घुसे एक जहरीले सांप ने डंस लिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बताते चले की घटना शाम करीब चार बजे की है, जब मुनिता अपने घर में काम कर रही थीं। सांप के काटने के बाद उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें फौरन घुघली स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने मुनिता की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
महराजगंज: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने उर्वरक वितरण का किया औचक निरीक्षण, कालाबाजारी परदिए सख्त निर्देशhttps://t.co/kBfJDA2sDn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 12, 2025























