बलरामपुर
बलरामपुर जनपद में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत, बलरामपुर की यातायात पुलिस और एआरटीओ ने वीर विनय चौक, बड़ा परेड ग्राउंड पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत, बलरामपुर की यातायात पुलिस और एआरटीओ ने वीर विनय चौक, बड़ा परेड ग्राउंड पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बैटरी रिक्शा और बसों पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़े पैम्फलेट चिपकाए गए और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी यातायात श्री देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ‘हर घर तिरंगा’ के साथ-साथ सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा देना था।
अभियान के दौरान, लोगों को निम्नलिखित यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया:
दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठें।
बिना नंबर प्लेट वाले वाहन न चलाएं।
नशे की हालत में गाड़ी न चलाएं।
वाहनों को ओवरस्पीड में न चलाएं।
दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें।
यह पहल लोगों को देशभक्ति के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक करने का एक सराहनीय प्रयास है।
महराजगंज:ठूठीबारी साधन सहकारी समिति पर यूरिया खाद का वितरण शुरू, किसानों को मिली बड़ी राहत
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 12, 2025























