लखनऊ
फतेहपुर में हाल ही में घटी घटना को लेकर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज मंगलवार को वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने स्पष्ट किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

फतेहपुर में हाल ही में घटी घटना को लेकर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज मंगलवार को वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने स्पष्ट किया कि इस घटना में राज्य सरकार या उसका कोई भी तंत्र शामिल नहीं है। उन्होंने विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया।
सदन में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के सवाल पर जवाब देते हुए खन्ना ने कहा, “इस घटना में सरकार और सरकारी तंत्र का कोई इनवॉल्वमेंट नहीं है, इसका हम पूरी तरह से खंडन करते हैं। सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।” उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी कानून अपने हाथ में लेगा, उसे सरकार द्वारा सख्त सजा दी जाएगी।
सुरेश खन्ना ने बताया कि घटना के तुरंत बाद, 11 अगस्त को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। इस एफआईआर में 10 नामजद आरोपियों के अलावा 150 अज्ञात लोगों को भी शामिल किया गया है।
मेरठ: वेतन मांगने पर मीट कारोबारी ने कर्मचारियों को बेल्ट से पीटा, सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरलhttps://t.co/DYrRzOYCI4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 12, 2025























