सिद्धार्थनगर:धौरहरा गांव स्थित प्रसिद्ध बागेश्वरी धाम के पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत,क्षेत्र में मची सनसनी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शिवनगर थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव स्थित प्रसिद्ध बागेश्वरी धाम में उस वक्त सनसनी फैल गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के शिवनगर थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव स्थित प्रसिद्ध बागेश्वरी धाम में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मंदिर के पुजारी बाबा सरयू दास की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना आज शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है, जहाँ पुजारी का शव उनके कमरे में कनपटी में गोली लगने के निशान के साथ मिला।

जानकारी के अनुसार, जब सेवादार पुजारी के लिए चाय बना रहा था, तभी उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह तुरंत कमरे की ओर भागा, लेकिन देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर ग्रामीणों को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा, तो अंदर बाबा सरयू दास का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का।

बताया जा रहा है कि बाबा सरयू दास लगभग 7 वर्ष पहले चित्रकूट से आकर इस मंदिर में रह रहे थे और उन्होंने ही इस बागेश्वरी धाम को विकसित किया था। उनकी मौत से क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि सच्चाई का पता चल सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.