सिद्धार्थनगर: इटवा-बढ़नी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, लेखपाल समेत दो घायल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा-बढ़नी मार्ग पर अल-फारुक इंटर कॉलेज के पास आज शनिवार शाम चार बजे दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा-बढ़नी मार्ग पर अल-फारुक इंटर कॉलेज के पास आज शनिवार शाम चार बजे दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक लेखपाल समेत दो लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब राजस्व कार्य से जा रहे लेखपाल अरविंद प्रभाकर (40 वर्ष) की बाइक पचमोहनी निवासी संजय कुमार (20 वर्ष) की बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सवार सड़क पर गिर गए।

इस दुर्घटना में लेखपाल अरविंद प्रभाकर को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, दूसरी बाइक चला रहे संजय कुमार भी इस हादसे में घायल हुए हैं और उनका इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

 

Voice Of News 24