बलरामपुर:पुलिस ने किया अंतरजनपदीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश,5 शातिर चोर गिरफ्तार के साथ लाखों का माल बरामद

बलरामपुर

बलरामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें, सोने का हार, झुमके, पायल, मोबाइल फोन, बैटरी और अन्य घरेलू सामान बरामद किया गया है।

विभिन्न चोरियों का हुआ खुलासा

गिरफ्तार किए गए ये चोर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई कई चोरी की घटनाओं में संलिप्त थे। इनमें से कुछ प्रमुख घटनाओं का विवरण इस प्रकार है:

ई-रिक्शा बैटरी चोरी (7 जनवरी 2025): थाना कोतवाली देहात के भीखपुर नौबस्ता में श्रीमती मंजू देवी के ई-रिक्शा की चार बैटरी चोरी हो गई थीं।

जेवर व नगदी चोरी (20 मई 2025): थाना कोतवाली देहात के गुरजीगंज में कुलदीप सिंह के चचेरे भाई अजय प्रताप सिंह के घर से आलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के कीमती जेवरात, एक मोबाइल और ₹10,000 नगद चुराए गए थे।

मोबाइल व घरेलू सामान चोरी (16 जुलाई 2025): थाना कोतवाली देहात के कल्ला भट्ठा चकवा में ओम प्रकाश शुक्ला के घर से एक ओप्पो मोबाइल, घरेलू गैस सिलेंडर और बर्तन चोरी हुए थे।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के कुशल पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक श्री बृजानंद सिंह (थाना कोतवाली देहात) और थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह (थाना श्रीदत्तगंज) की एक संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया।

आज इस संयुक्त टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान बहदुरापुर क्रासिंग से इन पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए चोरों के नाम और पते हैं:

ताराचंद पुत्र रामबदल (उम्र करीब 32 वर्ष), निवासी नैपुड़िया, थाना धानेपुर, जनपद गोंडा

रामजी ठठेर पुत्र हनुमान प्रसाद (उम्र करीब 50 वर्ष), निवासी खगईजोत, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर

अजय कुमार पासवान पुत्र समई (उम्र करीब 36 वर्ष), निवासी नैपुड़िया, थाना धानेपुर, जनपद गोंडा

अनवर अली पुत्र अकबर (उम्र लगभग 27 वर्ष), निवासी फुलवरिया बाईपास, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर

मंगल पुत्र राम किशन (उम्र करीब 30 वर्ष), निवासी रमनगरा, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर

पुलिस ने इनके कब्जे से विभिन्न चोरियों से संबंधित चोरी का माल बरामद किया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.