महराजगंज: नेपाल जा रही 3 बोरी यूरिया खाद छोड़ तस्कर फरार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के इंडो-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के इंडो-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे तस्कर विरोधी अभियान के तहत ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को आज शनिवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नेपाल ले जाई जा रही तीन बोरी यूरिया खाद नेपाल जा रही  खाद छोड़ तस्कर फरार

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। कांस्टेबल भीम कुमार और दीपक कुमार क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान, मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति पीले और सफेद बोरी में कुछ सामान लेकर साइकिल से झरही नदी के बांध के रास्ते नेपाल की ओर जा रहे हैं।जैसे ही तस्करों को पुलिस के आने का आभास हुआ, वे दोनों साइकिल और खाद फेंककर नेपाल की ओर भाग निकले।

पुलिस ने तत्काल खाद को अपने कब्जे में ले लिया और धारा 110 कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए इसे ठूठीबारी कस्टम को सुपुर्द कर दिया। कस्टम विभाग अब इस मामले में आगे की विधिक कार्यवाही करेगा।

 

Voice Of News 24