महराजगंज: युवक का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप,पुलिस ने मामले की जांच शुरू

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में आज शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में आज शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।बताते चले की शव परतावल नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8, छत्रपति शिवाजी नगर स्थित गोपाल राजभर के खेत में मिला।मृतक की पहचान वार्ड नंबर 14 महात्मा गांधी नगर निवासी 25 युवक आकाश सिंह उर्फ राहुल सिंह के रूप में हुई है।

मजदूरों ने दी पुलिस को सूचना

जानकारी के अनुसार खेत में काम कर रहे मजदूरों ने सबसे पहले शव को देखा और जल्द पुलिस को सूचित किया।आकाश अपने घर में अकेले रहते थे। उनके बड़े भाई अरुण सिंह विदेश में कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, जिनकी देखभाल आकाश ही करते थे।आकाश अविवाहित थे और उन्हें शांत व मिलनसार स्वभाव का युवक बताया जाता है।उनकी असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों को विशेष रूप से आकाश की मां के भविष्य को लेकर चिंता सता रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

श्यामदेउरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

 

 

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.