मेरठ पुलिस ने श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर देखते हुए फ्लैग मार्च निकाल दिया सुरक्षा का संदेश

मेरठ

मेरठ जनपद आगामी श्रावण शिवरात्रि पर्व और कांवड़ यात्रा-2025 के साथ-साथ अन्य पर्व-त्योहारों के मद्देनजर, मेरठ पुलिस ने आज कानून-व्यवस्था बनाए रखने। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

मेरठ जनपद आगामी श्रावण शिवरात्रि पर्व और कांवड़ यात्रा-2025 के साथ-साथ अन्य पर्व-त्योहारों के मद्देनजर, मेरठ पुलिस ने आज कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP Meerut) के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना देहली गेट, थाना प्रभारी कोतवाली सहित पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी और क्यूआरटी टीम ने कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर यह फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च भगत सिंह मार्केट, सोहराब गेट, शाहघासा, मोरीपाड़ा, जामा मस्जिद, तोपचीवाड़ा, कोतवाली, इस्माइल नगर, गुदरी बाजार, बजाजा बाजार, सर्राफा बाजार, वैली बाजार, घंटाघर, छतरीपीर, खैर नगर, बुढ़ाना गेट, खत्ता रोड, शाहपीर गेट, लिसाड़ी गेट, गोला कुआं और हापुड़ अड्डा तक निकाला गया।

इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी सतर्कता रखना तथा जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखना रहा। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर भ्रमणशील रहकर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.