सिद्धार्थनगर पुलिस ने बैडमिंटन-टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जीते 5 पदक,पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने किया सम्मानित

सिद्धार्थनगर

मुरादाबाद जनपद में 26 से 29 जून, 2025 तक आयोजित 42वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर पुलिस के जवानों ने शानदार प्रदर्शन।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मुरादाबाद जनपद में 26 से 29 जून, 2025 तक आयोजित 42वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर पुलिस के जवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 पदक अपने नाम किए हैं। इस प्रतियोगिता में यूपी पुलिस, पीएसी, जीआरपी और रेडियो शाखा सहित 13 टीमों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

गोरखपुर जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए सिद्धार्थनगर के प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।

पदक विजेता पुलिसकर्मी

निरीक्षक सूरज नाथ सिंह: एक रजत और एक कांस्य पदक

आरक्षी चंद्रिका श्रीवास्तव: दो कांस्य पदक

आरक्षी इंद्रेश कुमार: एक कांस्य पदक

आज गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने इन विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों के व्यक्तिगत कौशल को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ खेलों में भी अव्वल हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.