हमीरपुर: बदहाल सड़कों पर ‘गांधीगिरी’, ग्रामीण ने थाली-डमरू बजाकर,प्रशासन की नींद खोलने केअनूठा तरीका अपनाया

हमीरपुर

हमीरपुर जिले के मौदहा तहसील क्षेत्र के अरतरा गांव में एक ग्रामीण, किशन लाल, ने प्रशासन की नींद खोलने के लिए अनूठा तरीका अपनाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

हमीरपुर जिले के मौदहा तहसील क्षेत्र के अरतरा गांव में एक ग्रामीण, किशन लाल, ने प्रशासन की नींद खोलने के लिए अनूठा तरीका अपनाया है। गांव की कीचड़ भरी सड़कों से परेशान होकर किशन लाल ने थाली और डमरू बजाकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

किशन लाल का यह ‘गांधीगिरी’ अंदाज गांव की बदहाल सड़कों की ओर अधिकारियों का ध्यान खींचने के लिए है। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि ग्रामीण किस तरह कीचड़ से सने रास्तों पर चलने को मजबूर हैं। किशन लाल का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा, जिसके बाद उन्हें यह तरीका अपनाना पड़ा।

यह अनोखा प्रदर्शन स्थानीय प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहा है। उम्मीद है कि इस वायरल वीडियो के बाद संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर जाएगा और गांव की सड़कों की मरम्मत का काम जल्द शुरू होगा।

 

 

 

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.