मेरठ
मेरठ जनपद के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के मोदीपुरम में एक गैराज मालिक ने अपने ही गैराज में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के मोदीपुरम में एक गैराज मालिक ने अपने ही गैराज में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना का एक सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें गैराज मालिक को आत्महत्या करते हुए स्पष्ट देखा जा सकता है।
जानकारी के अनुसार बताते चले की यह घटना रविवार को घटी, जब गैराज मालिक ने अपने गैराज के अंदर खुदकुशी की। लगभग चार घंटे बाद, जब उसका भाई गैराज पहुंचा, तो उसने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने खिड़की से अंदर झांका और अपने भाई का शव फंदे से लटका हुआ पाया।
तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर, भाई खिड़की से गैराज के अंदर दाखिल हुआ और दरवाजा खोला। इसके बाद, पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
आज सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि गैराज मालिक ने करीब दो मिनट तक रस्सी की तलाश की, फिर उसका फंदा बनाया और खुद को फांसी लगा ली। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि फंदे पर लटकने के बाद वह करीब 20 सेकेंड तक तड़पता रहा, जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#हापुड़ जनपद के पिलखुवा क्षेत्र में एक फैक्ट्री का जर्जर टीन शेड गिरने से हुए हादसे में चार मजदूरों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई है।@Uppolice pic.twitter.com/KW0SQTijNM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 7, 2025























