महराजगंज:साहू सामाजिक संगठन की अहम बैठक सम्पन्न,समाज को एकजुट करने और नए नेतृत्व पर जोर

महराजगंज

महराजगंज जनपद में रविवार को एक निजी मैरिज हॉल में साहू सामाजिक संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में रविवार को एक निजी मैरिज हॉल में साहू सामाजिक संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने हिस्सा लिया।

बैठक में मुख्य रूप से समाज को एकजुट करने, साझा लक्ष्यों को पाने के लिए एक प्रभावी ढांचा बनाने, संसाधनों का सही तरीके से उपयोग करने और सदस्यों के बीच सहयोग व तालमेल बढ़ाने पर चर्चा की गई। संगठन ने आने वाले समय में सदस्यता बढ़ाने पर भी जोर दिया।

इसके साथ ही, आगामी तीन वर्षों में संगठन की कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर नए पदाधिकारियों को नियुक्त करने पर भी विचार किया गया। बैठक में गांधी जयंती कार्यक्रम के आयोजन और समाज के जनहित से जुड़े मुद्दों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा और उत्पीड़न पर भी गहन चर्चा हुई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, महामंत्री डॉ. रामसरन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय राज गुप्ता, संरक्षक रामदास गुप्ता, पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता, ब्रह्मानंद गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, शम्भु नाथ गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, नीरज उर्फ बबलू गुप्ता, रामानुज गुप्ता, शेषमणि गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, खुशहाल गुप्ता, डॉ. अरविंद गुप्ता, महाजन गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता, बुद्धेशमणि गुप्ता, उमेश गुप्ता, गोविन्द गुप्ता, राजेश साहू सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.