महराजगंज : परसा बुजुर्ग नहर के पास खेत में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव खेत में मिलने से सनसनी फ़ैल गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा बुजुर्ग नहर के पास सोमवार की शाम 35 वर्षीय कमलेश का शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता को मिली जानकारी के मुताबिक मृतक नशे का आदी था और वह ससुराल में रहकर पल्लेदारी का काम करता था। घटनाक्रम के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Voice Of News 24