सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के बंसी कोतवाली थाना क्षेत्र के बंसी-खलीलाबाद मार्ग पर पठनपुरवा गांव के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के बंसी कोतवाली थाना क्षेत्र के बंसी-खलीलाबाद मार्ग पर पठनपुरवा गांव के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार डीसीएम ने सामने से आ रहे एक टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे टेम्पो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने जल्द कार्रवाई करते हुए डीसीएम चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक की पहचान और घायल व्यक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी अभी आनी बाकी है। पुलिस इस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025





















