उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में मौसम का बदला मिजाज ,इन जिलों में तेज आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में मौसम का बदला मिजाज देखने को मिल सकता है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में मौसम का बदला मिजाज देखने को मिल सकता है। आज मौसम विभाग ने इन जिलों में तेज आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, संत कबीरनगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुज़फ्फरनगर, बागपत, गाज़ियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस समेत प्रदेश के कुल 34 जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पूर्वानुमान में कहा गया है कि इस दौरान आंधी के साथ बारिश हो सकती है, साथ ही बिजली गिरने और पेड़ उखड़ने जैसी घटनाओं की भी आशंका है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सावधानी बरतें’

।IMD की चेतावनी के अनुसार:

  • खुले में खड़े न हों
  • बिजली की गड़गड़ाहट के समय पेड़ों के नीचे शरण न लें
  • खराब मौसम में यात्रा से बचें
  • मौसम के इस बदले मिजाज ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं जनजीवन को असुविधा में भी डाल दिया है।

 

Voice Of News 24