महराजगंज
महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के गोरखपुर रोड स्थित पिपरा परसौनी में चोरों ने एक घर में धावा बोलकर जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के गोरखपुर रोड स्थित पिपरा परसौनी में चोरों ने एक घर में धावा बोलकर जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पिपरा परसौनी गांव निवासी महातम गुप्ता के मकान में रविवार की देर रात चोरी हुई। चोरों ने घर में घुसने के लिए ताला तोड़ा और कमरे के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने अलमारी, बक्शा और बेड समेत पूरे घर को खंगाला, सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया और नगदी के साथ जेवर लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार सुबह कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
इस चोरी की घटना के बाद से पिपरा परसौनी और आसपास के इलाके में भय का माहौल व्याप्त है। लोग रात में हुई इस दुस्साहसिक चोरी से चिंतित हैं। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के गोरखपुर रोड स्थित पिपरा परसौनी में चोरों ने एक घर में धावा बोलकर जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। pic.twitter.com/DI6HRUSpaK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 19, 2025





















