महराजगंज
महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बिसोखोर के समीप कल रात लगभग 8:00 बजे एक मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बिसोखोर के समीप आज रात लगभग 8:00 बजे एक मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल व्यक्ति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया। सीएचसी पर डॉक्टरों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में घायल व्यक्ति की पहचान विनोद साहनी (उम्र 50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो निचलौल क्षेत्र के गेड़हवा गांव के निवासी हैं। वह दलसिंगार साहनी के पुत्र बताए जा रहे हैं।
फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना किस प्रकार हुई। पुलिस मामले की जांच कर सकती है। जिला अस्पताल में विनोद साहनी का इलाज जारी है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025





















