अयोध्या
अयोध्या जमपद के नवागत एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने आज रामनगरी अयोध्या का कार्यभार संभाल लिया।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अयोध्या जमपद के नवागत एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने आज रामनगरी अयोध्या का कार्यभार संभाल लिया। पुलिस लाइन पहुंचने पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें सलामी दी।
चार्ज लेने के बाद एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि शासन की जो भी प्राथमिकताएं हैं, उनमें जनसुनवाई सबसे ऊपर रहेगी। इसके साथ ही कानून व्यवस्था को बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण करना और पुलिस कर्मियों के कल्याण से संबंधित कार्यों पर भी ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वह जल्द ही पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक करेंगे, जिसके बाद जिले के विभिन्न थानों का निरीक्षण भी किया जाएगा।
अयोध्या की संवेदनशीलता और इसकी धर्म नगरी की पहचान को लेकर एसएसपी ग्रोवर ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें इस ऐतिहासिक और प्राचीन नगरी में सेवा करने का अवसर मिल रहा है, जो विश्व विख्यात है। उन्होंने विशेष रूप से इस स्थान की सुरक्षा व्यवस्था को उच्च प्राथमिकता बताया और कहा कि पुलिस हर चुनौती का सामना एक टीम के रूप में करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि घटना और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जो भी उचित कदम होंगे, वे उठाए जाएंगे।
गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025


















