मेरठ
मेरठ जनपद बड़ौत मार्ग पर सरूरपुर थाना क्षेत्र के मैना पुट्टी गांव में आज सुबह लगभग 3 बजे एक बड़ा हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद बड़ौत मार्ग पर सरूरपुर थाना क्षेत्र के मैना पुट्टी गांव में आज सुबह लगभग 3 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। सरधना की ओर जा रहा भूसे से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर ब्रह्मपाल शर्मा के मकान में जा घुसा।
इस दुर्घटना में मकान के कोने पर बनी दुकान में रखा सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया। ट्रक के मकान में घुसने से ड्राइवर भी मलबे में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मलबे में फंसे ट्रक ड्राइवर को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























