भारत ने पहली बार रूस से प्राप्त अत्याधुनिक S-400 ‘सुदर्शन’ डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तानी HQ-9 डिफेंस सिस्टम को कर दिया नेस्तनाबूद, जानें पाकिस्तान ने किन 15 शहरों को किया था टारगेट?

ब्यूरो रिपोर्ट 

ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में पाकिस्तान ने भारत के दो दर्जन से अधिक शहरों को निशाना बनाकर दागी मिसाइलें,भारत ने उन मिसाइलों का काम कैसे कर दिया तमाम? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर मिसाइलें दाग ऑपरेशन सिंदूर पर करना चाहता था पलटवार, लेकिन दोबारा भारत के पलटवार से पाकिस्तान के मनसूबों पर पानी फिर गया है। भारत ने S-400 से सभी पाकिस्तानी मिसाइलों को तबाह कर दिया, उसके साथ ही पाकिस्तान का HQ-9 डिफेंस सिस्टम नेस्तनाबूद कर पाकिस्तान को एक बार फिर करारा जवाब दिया है।
7-8 मई की रात पाकिस्तान द्वारा भारत के 15 सैन्य शहरों को निशाना बनाकर मिसाइलें और ड्रोन हमले किए गए। श्रीनगर, अमृतसर, पठानकोट, लुधियाना, भुज, भटिंडा, नल, फलोदी जैसे प्रमुख शहरों को टारगेट किया गया। लेकिन भारत ने पहली बार रूस से प्राप्त अत्याधुनिक S-400 ‘सुदर्शन’ डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए इन सभी मिसाइलों को हवा में ही ध्वस्त कर दिया।
भारतीय वायुसेना की तत्परता और तकनीकी बढ़त के चलते पाकिस्तान की एक भी मिसाइल या ड्रोन लक्ष्य तक नहीं पहुंच सका। इसके बाद भारत सरकार ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के HQ-9 डिफेंस सिस्टम और रडार बेस को सफलतापूर्वक नेस्तनाबूद कर दिया।

भारत सरकार का आधिकारिक बयान:

“हमने न सिर्फ हमलों को विफल किया बल्कि पाकिस्तानी डिफेंस स्ट्रक्चर को रणनीतिक जवाब दिया है। नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

पाकिस्तान ने भारत के 15 सैन्य ठिकानों को टारगेट किया ही था कि भारत के S-400 डिफेंस सिस्टम ने सभी मिसाइलें हवा में ही नष्ट कर दिया।

भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान का HQ-9 डिफेंस सिस्टम तबाह किया है तथा पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। साथ ही सीमा क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

क्या है S-400 मिसाइल

S-400 मिसाइल को भारत का सबसे खतरनाक और ताकतवर एयर डिफेंस सिस्टम माना जाता है। S-400 मिसाइल सिस्टम किसी भी एयर अटैक से बचाने में सक्षम है। यह मिसाइल रूस से खरीदी गई थी, इसको खरीदने के लिए करीब पांच अरब डॉलर में डील की गई थी। जिसके बाद S-400 मिसाइल को 2018 में खरीदा गया था। जिसने आज पाकिस्तानी HQ-9 डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है।

Voice Of News 24