सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में गृह मंत्रालय के सख्त निर्देशों के बाद सिद्धार्थनगर प्रशासन इंडो-नेपाल सीमा से लगे 15 किलोमीटर के दायरे में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में जुट गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में गृह मंत्रालय के सख्त निर्देशों के बाद सिद्धार्थनगर प्रशासन इंडो-नेपाल सीमा से लगे 15 किलोमीटर के दायरे में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में जुट गया है। जिले की 68 किलोमीटर लंबी सीमा पर अब तक 625 स्थानों पर अवैध कब्जे चिन्हित किए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने साफ कर दिया है कि सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार बताते चले की आज थाना ढेबरुआ क्षेत्र के ग्राम पिपरा में एक बड़ी कार्रवाई की गई यहां गाटा संख्या 102 की 0.110 हेक्टेयर ग्राम सभा की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को प्रशासन ने खाली करा लिया। यह कार्रवाई तहसील शोहरतगढ़ न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई, जिसके तहत समसुल्लाह पुत्र एनुल्लाह को भूमि से बेदखल किया गया।
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के सीधे पर्यवेक्षण में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मौके पर अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, उपजिलाधिकारी राहुल सिंह, क्षेत्राधिकारी सुजीत राय और प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह के साथ राजस्व विभाग की टीम और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
वाद संख्या 01373/2019 के तहत हुई इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम रही। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























