महराजगंज: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आवास पर की जनसुनवाई,समस्याओं का जल्द समाधान का आश्वासन

महराजगंज

महराजगंज केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज शनिवार को महराजगंज स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज शनिवार को महराजगंज स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उनके जल्दी समाधान का आश्वासन दिया।

बताते चले की जनसुनवाई में बिजली, सड़क, पेंशन और राजस्व से संबंधित कई शिकायतें सामने आईं। मंत्री पंकज चौधरी ने सभी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को जमीनी स्तर पर जाकर समस्याओं का आकलन करने और उनका समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के सिद्धांत को दोहराते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें हर नागरिक के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सेवा के लिए लगातार प्रयासरत है और उनकी समस्याओं का समाधान करना उनका कर्तव्य है।

जनसुनवाई में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक शिवेन्द्र सिंह, जर्नलिस्ट प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों की विकास योजनाओं और स्थानीय मुद्दों पर मंत्री चौधरी से चर्चा की।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.