सिद्धार्थनगर:श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, दर्जनभर से अधिक श्रद्धालुओं घायल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई जब श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई जब श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा मलंग बाबा स्थान के पास हुआ, जिसमें एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु इटवा क्षेत्र के खुनियाव गांव के निवासी थे, जो लेहड़ा मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। लौटते समय पिकअप वाहन अचानक असंतुलित हो गया और पलट गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का इलाज डॉ. अश्विनी चौधरी द्वारा किया गया, जिसमें से हालत गंभीर होने पर आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और प्रशासनिक अधिकारी घटना की जांच में जुटे हुए हैं।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.