निचलौल:घर के अंदर मिला विशाल अजगर,क्षेत्र में फैली दहशत

महराजगंज

महराजगंज जनपद में निचलौल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बहुआर में उस समय अफरातफरी मच गई जब पुलिस चौकी के सामने स्थित एक घर में विशालकाय अजगर दिखाई दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

महराजगंज जनपद में निचलौल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बहुआर में उस समय अफरातफरी मच गई जब पुलिस चौकी के सामने स्थित एक घर में विशालकाय अजगर दिखाई दिया। घटना अदालती गुप्ता के घर की है, जहां अचानक अजगर के दिखने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार अजगर की लंबाई काफी अधिक थी और वह घर के एक कोने में छिपा हुआ था। जैसे ही इसकी जानकारी घरवालों को हुई, उन्होंने शोर मचाया और आस-पास के ग्रामीणों को बुलाया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।

ग्रामीणों ने बिना देर किए रेंज विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.