सिद्धार्थनगर:निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर

प्रदेश भर में बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ उठ रही आवाजें अब तेज होती जा रही हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

 

प्रदेश भर में बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ उठ रही आवाजें अब तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में आज शुक्रवार को सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पूर्वांचल और दक्षिणांचल डिस्कॉम के निजीकरण के खिलाफ जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के फैसले पर कड़ा ऐतराज जताया और निजीकरण के खिलाफ एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया।

नेता प्रतिपक्ष समेत जनप्रतिनिधियों को सौंपा गया ज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, बिस्कोहर के चेयरमैन अजय गुप्ता और इटवा के चेयरमैन विकास जायसवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने निजीकरण से होने वाले संभावित दुष्परिणामों को विस्तार से बताया।

कर्मचारियों ने जताई चिंता – जनहित, रोजगार और आरक्षण पर पड़ेगा असर

कर्मचारियों का कहना है कि डिस्कॉम के निजीकरण से न केवल उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, बल्कि लाखों बेरोजगार युवाओं को भी भविष्य में नौकरी पाने के अवसरों से वंचित होना पड़ेगा। साथ ही किसानों, गरीबों और पिछड़े वर्गों को मिलने वाली सुविधाएं भी प्रभावित होंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लाखों करोड़ की सरकारी संपत्ति को कौड़ियों के दाम पर निजी हाथों में सौंप रही है, जो जनहित के खिलाफ है।

नेता प्रतिपक्ष ने दिया समर्थन

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए भरोसा दिलाया कि वे इस मुद्दे को विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाएंगे और कर्मचारियों की आवाज सरकार तक पहुंचाएंगे।

कर्मचारी संगठन एकजुट

इस मौके पर राज्य विद्युत प्राविधिक परिषद संघ के जिला संरक्षक नीरज कुशवाहा के नेतृत्व में पवन यादव, विशाल शर्मा, राजेश मौर्या, व्यास जी चतुर्वेदी समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में निजीकरण के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की बात कही।

 

Voice Of News 24