सिद्धार्थनगर:अंतर्जनपदीय स्थानांतरण को लेकर शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष सुषमा सिंह के नेतृत्व में महिला शिक्षकों का प्रदर्शन,

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष सुषमा सिंह के नेतृत्व में शिक्षिकाओं ने आज बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष सुषमा सिंह के नेतृत्व में शिक्षिकाओं ने आज बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अंतर्जनपदीय स्थानांतरण को लेकर बेसिक शिक्षा सचिव को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा।

जानकारी के अनुसार ज्ञापन में शिक्षिकाओं ने कहा कि सिद्धार्थनगर को आकांक्षी जिला घोषित होने के बाद हुए तीन अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के बावजूद वर्ष 2023 में केवल 10 प्रतिशत शिक्षिकाओं को ही इसका लाभ मिला। इसके बाद से, शिक्षिकाओं को अपने गृह जनपद या इच्छित जनपद में स्थानांतरण नहीं मिल सका है, जिससे उनकी पारिवारिक व्यवस्था बिगड़ रही है।

शिक्षिकाओं ने मांग की कि स्थानांतरण के लिए एक स्थायी नीति बनाई जाए और अन्य विभागों की तरह ही एक निर्धारित अवधि तक एक जनपद में सेवा करने के बाद मनचाहा स्थानांतरण दिया जाए। इसके अलावा, उन्होंने निर्धारित दोषपूर्ण भारांक को सुधारने और असाध्य रोगियों का मेडिकल टीम द्वारा भौतिक परीक्षण कराने की मांग की, ताकि केवल डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर ही असाध्य रोगी मानकर स्थानांतरण प्रक्रिया में लाभ न दिया जाए।

शिक्षिकाओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन वित्त एवं लेखाधिकारी नीलोत्तम चौबे को सौंपा। इस दौरान रश्मि निषाद, शशिकला सिंह, आरती शुक्ला, सीमा द्विवेदी, संचिता मजूमदार, रूपा, निधि, ऋचा, साधना, शीला यादव, शाइस्ता, उपमा, बीनू शर्मा, मधुरानी, वंदना, कविता, शिखा सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.