बलरामपुर:हरिहरगंज बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान, 34 वाहनों का ई-चालान

बलरामपुर

बलरामपुर शहर में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर शहर में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सीओ यातायात देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क की पटरियों पर किसी भी प्रकार के वाहन खड़े न किए जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क के पटरी पर वाहनों के खड़े होने से अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं।

थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा हरिहरगंज बाजार में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सीओ यातायात ने दुकानदारों और वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए यातायात नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है।

थाना कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह ने भी सख्त लहजे में कहा कि सड़क की पटरियों पर ठेला और गुमटी आदि न लगाएं जाएं। उन्होंने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण होने से आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी दुकानदार सड़क पर अतिक्रमण करके अपनी दुकानें सजाएंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यातायात प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव ने अभियान के दौरान की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि दो पहिया वाहन चालकों, ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध बिना हेलमेट, गलत दिशा में वाहन चलाने, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने और बिना लाइसेंस के वाहन चलाने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 34 वाहनों का ई-चालान किया गया और उनसे कुल 38,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.