सिद्धार्थनगर:नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन,सिद्धार्थनगर में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में नेशनल हेराल्ड संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कथित रूप से अवैध तरीके से जब्त करने और कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से आरोप पत्र दाखिल करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी डॉ. आर. राजा गणपति को सौंपा।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर नेशनल हेराल्ड की संपत्ति को मनमाने और अन्यायपूर्ण तरीके से जब्त करना और पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करना कानूनी प्रक्रिया का मामला नहीं है, बल्कि यह राज्य प्रायोजित अपराध है, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ आर-पार का संघर्ष छेड़ने की चेतावनी दी।

नादिर सलाम, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, कृष्ण बहादुर सिंह, सादिक अहमद, रंजना मिश्रा, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, राजन श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ ईडी द्वारा आरोप पत्र दाखिल करना बदले की कार्रवाई दर्शाता है। मोदी सरकार ईडी के बल पर विपक्ष के नेताओं को प्रताड़ित कर रही है।

इस अवसर पर दीपक यदुवंशी, रियाज़ मनिहार, डॉ. विक्की रिज़्वी, मनोज श्रीवास्तव, सबरे आलम, सुदामा प्रसाद, आसिफ़ रिज़्वी, ओमप्रकाश दूबे, इश्तियाक चौधरी, ग़ालिब बिसेन, रितेश त्रिपाठी, प्रमोद कुमार, शौकत अली, विंध्याचल चौधरी, राजेश शास्त्री, अर्जुन कन्नौजिया, होरी लाल श्रीवास्तव सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.