बलरामपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के दोषी को किया गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनीस कुमार चौहान, निवासी अचलनगर, थाना खरगूपुर, जनपद गोंडा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने कोतवाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अनीस कुमार उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस मामले में 7 अगस्त 2024 को पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अतिरिक्त 6 अप्रैल 2025 को आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 209 में भी मामला दर्ज किया गया।

यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव और सीओ सिटी ज्योति के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बहदुरापुर क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राममोहन सिंह, उपनिरीक्षक अमरजीत यादव, हेड कांस्टेबल अरविन्द जायसवाल और कांस्टेबल शुभम सिंह शामिल रहे।आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा के मामलों में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.