ब्यूरो रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज मंगलवार शाम को एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज मंगलवार शाम को एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस तबादले में छह जिलों – अयोध्या, चंदौली, अमेठी, बदायूं, इटावा और कन्नौज के जिलाधिकारी भी शामिल हैं।
चंदौली के जिलाधिकारी रहे निखिल टीकाराम फुंडे को अब अयोध्या का नया डीएम नियुक्त किया गया है। वहीं, अयोध्या के मौजूदा डीएम चंद्र विजय सिंह को विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के पद पर भेजा गया है।कन्नौज के जिलाधिकारी शुभांत कुमार शुक्ला को इटावा का नया डीएम बनाया गया है। अन्य अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025





















