निचलौल:तेंदुए की चहल-कदमी से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल

महराजगंज

महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में तेंदुए की चहल-कदमी से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल है।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में तेंदुए की चहल-कदमी से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल है। गांव के सिवान में स्थित नहर की पुलिया के नीचे तेंदुआ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नहर पुलिया पर जाल बिछाया गया, लेकिन तेंदुआ वनकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। तेंदुए के न पकड़े जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय व्याप्त है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की लापरवाही के चलते तेंदुआ अब भी खुले में घूम रहा है, जिससे बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश जारी रखने की बात कही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

 

Voice Of News 24